
निशांत को स्वर्ण एवं रोहित को रजत पदक मिला
बेगूसराय। 27 मई 2025
दिंनाक 23, 24 और 25 मई को नेपाल के काकरविता झापा में आयोजित 11 वी अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2025 का आयोजन झापा इंडोर स्टेडियम में किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल 11 देशों के खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। इस प्रतियोगिता में भारत देश के 16 राज्यों के 95 खिलाड़ीयों ने भाग लिया था। भारतीय 95 सदस्य टीम में बेगूसराय के 4 प्रतिभागी भी शामिल थे।भारतीय टीम के कोच गोविन्द कुमार ने बतलाया की बेगूसराय को 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त हुए।पदक हासिल करने वालों में कैडेट बालक वर्ग में निशांत कुमार, पिता ललटून कुमार, बाघा निवासी अंडर 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया।जूनियर बालक वर्ग में शिवांशु सुमन, पिता राजेंद्र कुमार चौधरी, लोहियानगर निवासी अंडर 67 किलो भार एवं सचिन कुमार, पिता अनिल कुमार यादव, बलिया निवासी अंडर 50 किलो भार वर्ग में काँस्य पदक अर्जित किया। सीनियर बालक वर्ग में रोहित कुमार, पिता रत्नेश कुमार सिंह, लोहियानगर निवासी अंडर 60 किलो भार वर्ग में रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया। देर रात रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ीयों के आते ही जिला कराटे संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, डायनामिक एनजीओ के अध्यक्ष शिला देवी एवं जिला कराटे संघ के उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, अचीवर्स संस्थान के सचिव गोपाल कुमार, रत्नेश कुमार, अनिल यादव, ललटून कुमार सिंह एवं राजेंद्र कुमार चौधरी ने खिलाड़ीयों का फुल और माला पहना कर स्वागत किया।