बेगूसराय। 11 दिसम्बर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ — कला/संस्कृति डेस्क।
बेगूसराय में इस वर्ष भी कला और संस्कृति का सबसे बड़ा रंगमंचीय उत्सव आयोजित होने जा रहा है। प्रतिष्ठित संस्था ‘द प्लेयर्स एक्ट’ द्वारा चतुर्थ राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव – ‘रंग उत्सव 2025’ का आयोजन 12 से 16 दिसंबर 2025 तक दिनकर कला भवन में किया जाएगा। इसको लेकर आज संस्था की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के विस्तृत विवरण साझा किए गए। प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष समीर शेखर, संरक्षक डॉ. स्वप्ना चौधरी, समाजसेवी विश्वरंजन सिंह राजू, रंग निर्देशक डॉ. अमित रौशन, रंगकर्मी अभिजीत कुमार मुन्ना, निर्देशक गुंजन सिन्हा, कुंदन सिन्हा, सचिव चन्दन सोनू, संचालनकर्ता दीपक कुमार सहित कई रंगकर्मी उपस्थित थे।

🎭 पाँच दिनों तक पांच बड़े नाटकों का मंचन: कार्यक्रम का उद्घाटन 12 दिसंबर की शाम 6:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इसके बाद देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन एक नाटक का मंचन किया जाएगा:

📌 12 दिसंबर – द मंकीज़ पॉ, प्लेयर्स एक्ट, बेगूसराय | निर्देशन – कुंदन कुमार
📌 13 दिसंबर – कैकेयी, रंगदूत, सीधी (मध्य प्रदेश) | निर्देशन – प्रसन्न सोनी
📌 14 दिसंबर – मजनूं लाउंसमेंट, द राइजिंग सोसायटी, भोपाल | निर्देशन – कुलदीप कुणाल
📌 15 दिसंबर – हंसुली, समूहन कला संस्थान, आजमगढ़ | निर्देशन – राजकुमार शाह
📌 16 दिसंबर – आषाढ़ का एक दिन न्यू एज थिएटर, बेगूसराय | निर्देशन – अंकिता कुमारी

🎖 सम्मान समारोह में दिए जाएंगे दो राष्ट्रीय सम्मान: 16 दिसंबर को नाट्य प्रस्तुति से पूर्व सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें—भारतेन्दु राष्ट्रीय रंग सम्मान से सम्मानित होंगे: वरिष्ठ रंग निर्देशक अवतार साहनी, विनय चन्द्र वर्मा राष्ट्रीय कला सम्मान से सम्मानित होंगे लेखक एवं रंग निर्देशक, संगीत नाटक अकादमी के उप सचिव सुमन कुमार। इन सम्मान के तहत अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और ₹11,000 की राशि प्रदान की जाएगी। समारोह के बाद रंग उत्सव 2025 की स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।
✨ आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक — सुनीता सिंह, संरक्षक — डॉ. स्वप्ना चौधरी, संयोजक — बी.आर.के. सिंह ‘राजू’, अध्यक्ष — समीर शेखर, अशोक कुमार सिंह ‘अमर’, उपाध्यक्ष — नरेन्द्र प्र. सिंह धनकू, महासचिव — समीर शेखर, फेस्टिवल डायरेक्टर — चन्दन कुमार ‘सोनू’, अन्य: राजकिशोर सिंह, अभिषेक कुमार, दिलीप सिन्हा, डॉ. राहुल कुमार, दीपक कुमार आयोजन समिति में है।
📢 जनता से अपील: द प्लेयर्स एक्ट की टीम ने कहा कि कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के इस महोत्सव में शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी उत्सव को और सफल बनाएगी। इस सामूहिक प्रयास से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।





Total views : 68998










