बेगूसराय | 6 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुक्रवार को गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में खेला गया। इस रोमांचक मैच में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने बछवाड़ा क्रिकेट क्लब को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर के निर्धारित मुकाबले में 32वें ओवर में 212 रन पर ऑलआउट हो गई। बछवाड़ा की ओर से ज्ञानोदय ने सर्वाधिक 65 रन बनाए, जबकि सिराज ने 29 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाजी में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के अतुल प्रकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, वहीं निशित ने 2 विकेट प्राप्त किए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से अतुल प्रकाश ने 58 रन और सुमन ने 52 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। बछवाड़ा की ओर से परमानंद और हंसराज को एक-एक विकेट मिला।
अतुल प्रकाश बने मैन ऑफ द मैच: हरफनमौला प्रदर्शन के लिए बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के अतुल प्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार सहित वीरेश कुमार, विवेक कुमार, दीपक कुमार, निराला कुमार, मो. शकील, विश्वजीत कुमार एवं राम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
शनिवार को खेले जाएंगे तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले: आयोजकों के अनुसार सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत शनिवार को जिले के तीन अलग-अलग मैदानों पर तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ने वाला है।






Total views : 69889