बेगूसराय |4 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप ‘प्रथम 95’ की प्राप्ति को लेकर सदर अस्पताल में जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार की अध्यक्षता में डेवलपमेंट पार्टनर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचआईवी नियंत्रण से जुड़े सभी सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया और कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की।
हर क्षेत्र में चरणबद्ध जांच शिविर लगाने का निर्णय: बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य एवं एचआईवी जांच शिविर प्रत्येक क्षेत्र में लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक संभावित लोगों की जांच कर उन्हें अपने एचआईवी स्टेटस की जानकारी उपलब्ध कराना है, जिससे समय पर इलाज और रोकथाम संभव हो सके।
आउटरीच गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर: लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के तहत मासिक स्तर पर स्ट्रेंथनिंग आउटरीच एक्टिविटी की कार्य योजना भी साझा की गई। इसके साथ ही संपूर्ण सुरक्षा केंद्र, आईसीटीसी एवं डीएसआरसी द्वारा लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्यक्रम संचालन पर विशेष चर्चा की गई।
पायलट प्रोजेक्ट से मिलेगी लक्ष्य प्राप्ति में मजबूती: बैठक को संबोधित करते हुए बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति के कार्यपालक निदेशक इंजीनियर कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए विस्तृत कार्य योजना और पायलट प्रोजेक्ट तैयार कर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति को भेजा गया है। इसके अनुमोदन के बाद क्रियान्वयन से लक्ष्य हासिल करने में और मजबूती मिलेगी।
विशेषज्ञों ने भी रखे अपने विचार: बैठक में डीएसआरसी के परामर्शी राहुल श्री, एआरटी के डाटा मैनेजर आशीष कुमार पाठक एवं लैब टेक्नीशियन शंभू दास सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।







Total views : 78253