बेगूसराय, 29 अगस्त 2025
शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन गांधी स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विधायक ने खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेगूसराय का नाम रौशन करने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार खेल और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं।


कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएँ बनीं आकर्षण का केंद्र: 👉 अंडर-16 कबड्डी (बालक वर्ग) में बछवाड़ा की टीम ने वीरपुर को 38-5 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। 👉 अंडर-16 कबड्डी (बालिका वर्ग) में साहेपुर कमाल ने रोमांचक फाइनल में बरौनी को 25-21 से हराया। 👉अंडर-16 वॉलीबॉल (बालक वर्ग) का फाइनल बेगूसराय और बरौनी के बीच खेला गया, जिसमें बेगूसराय की टीम विजयी रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में जिले के 18 प्रखंडों से लगभग 500 खिलाड़ी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक श्याम सहनी, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार एवं सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





Total views : 68975










