बेगूसराय | 28 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भारत सरकार के विकसित भारत @2047 संकल्प को साकार करने की दिशा में ‘विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘विकसित भारत – जी राम जी (VB G RAM G) अधिनियम, 2025’ लागू किया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के इच्छुक वयस्क सदस्यों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी आधारित रोजगार की वैधानिक गारंटी मिलेगी।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बिट्टू कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना और जलवायु अनुकूल कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी योजनाएं ग्राम पंचायत योजना के माध्यम से तैयार होंगी और पीएम गति-शक्ति जैसी राष्ट्रीय प्रणालियों से जुड़ी होंगी।योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, तकनीक आधारित निगरानी और सामाजिक अंकेक्षण की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान, विशेष ग्राम सभा, होर्डिंग, दीवार लेखन और पंपलेट वितरण का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों से 2026–27 की सभी योजनाएं युक्तधार पोर्टल पर समय से दर्ज कराने की अपील की है।






Total views : 68940










