पहली बार बेगूसराय के खिलाड़ियों को मिला राज्य स्तर पर सम्मान
बेगूसराय| 15 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ डेस्क
बेगूसराय के क्रिकेट इतिहास में पहली बार जिले के खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने पटना के होटल गोल्डेन सनराईज में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह सम्मान बीसीसीआई द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार टीम के प्लेट ग्रुप चैंपियन बनने पर दिया गया। समारोह में बिहार क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना की।
अंडर-23 टीम के कप्तान और सदस्य हुए सम्मानित: सम्मानित खिलाड़ियों में पृथ्वीराज, जो बिहार अंडर-23 टीम के कप्तान थे, तथा टीम के सदस्य सुधांशु कुमार शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल टीम को जीत दिलाई बल्कि बेगूसराय जिले का नाम भी रोशन किया।इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में बेगूसराय के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।
जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने दी बधाई: खिलाड़ियों के सम्मानित होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता और संजय पासवान, विधायक रजनीश कुमार, विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, महापौर पिंकी देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष सुनील टीकमणी, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, शुभम भारद्वाज, निरंजन कुमार सिंह, कृष्ण मोहन पप्पू, निराला कुमार, विश्वजीत कुमार, प्रतीक भानु, ललन कुमार, राम विनीत शरण, प्रेम रंजन पाठक, सुमित सनी, कुंदन भारती, राकेश पांडे, रामकुमार, शाहिद अख्तर, विवेक कुमार सहित कई पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





Total views : 70500