नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | बेगूसराय, 4 नवंबर 2025।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत प्रचार का आज अंतिम दिन रहा, और प्रत्याशियों ने जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। कहीं रैली, कहीं रोड शो तो कहीं घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा गया। इसी क्रम में बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण का चुनाव प्रचार क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।अमिता भूषण ने अपने प्रभावशाली प्रचार अभियान और जनसंपर्क के माध्यम से चुनावी माहौल को पूरी तरह जीवंत कर दिया है। प्रचार की शुरुआत से ही उन्होंने पदयात्रा और “घर-घर आशीर्वाद अभियान” चलाकर मतदाताओं से सीधा जुड़ाव स्थापित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके मिलनसार स्वभाव, सर्वसुलभ व्यक्तित्व और कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों के कारण वे एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरी हैं।

🔸 कई गांवों में मिला जनता का समर्थन : सोमवार को अमिता भूषण ने सदर प्रखंड के लाखों, कुशमहौत, सांख, परना और चांदपुरा गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों ग्रामीणों से मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद मांगा। जगह-जगह पर उनका फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पदयात्रा में महागठबंधन के घटक दलों के बीच मजबूत तालमेल और उत्साह साफ झलक रहा था। बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता अभियान में शामिल हुए।
🔹 कार्यक्रम में प्रमुख नेता रहे शामिल: पदयात्रा के दौरान प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, सहजानंद यादव, अशोक पासवान, अशोक साहू, देवकांत सिंह, सुबोध सिंह, अमरनाथ सिंह, देबो राय, मोहम्मद असगर, नरेश सिंह, रामजी पासवान, राजेश कुमार, पवन सदा, आलोक कुमार, पंकज कुमार, डब्बू सिंह, अभिजीत शाह, गौतम कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🗳️ जनता से सीधा जुड़ाव बना चुनावी कुंजी : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक अमिता भूषण का जनसंपर्क अभियान लगातार सक्रिय रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से उन्होंने जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत की है, उससे बेगूसराय विधानसभा में एक कड़ा और रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
रिपोर्ट: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़, बेगूसराय





Total views : 68998










