📌 मुख्य बिंदु :
स्थान: सदर प्रखंड सभागार, बेगूसराय
अध्यक्षता: प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर कुमार
98% मतदाताओं के दस्तावेज ऑनलाइन, शेष को नोटिस जारी होगा
प्रपत्र 6, 7 एवं 8 पर विस्तार से समीक्षा
नये मतदान केन्द्रों पर बीएलओ को मोबाइल ऐप प्रशिक्षण
1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक नाम जुड़वाने, संशोधन व विलोपन के लिए दावा-आपत्ति दर्ज होगी
18 वर्ष आयु पूरी करने वाले व स्थानांतरित मतदाता आवेदन कर सकेंगे
BLA द्वारा दावा-आपत्ति दाखिल करने पर घोषणापत्र संलग्न करना अनिवार्य
बेगूसराय 23 अगस्त 2025
दिनांक 23 अगस्त 2025 को सदर प्रखंड सभागार परिसर में 146 बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ एवं BLO सुपरवाइजरों की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत दावा-आपत्ति एवं दस्तावेजों की समीक्षा की गई। बीएलओ की ओर से जानकारी दी गई कि अब तक लगभग 98 प्रतिशत मतदाताओं के दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड हो चुके हैं। शेष बचे मतदाताओं को शीघ्र नोटिस निर्गत कर दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने प्रपत्र-6, 7 एवं 8 की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि जिन बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं वहां नये मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर नियुक्त बीएलओ को मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन (प्रपत्र 6,7,8) भरने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अर्हताधारी मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं है, या जिन्होंने 1 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, अथवा जो मतदाता 1 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष के हो रहे हैं, वे प्रपत्र-6, घोषणापत्र (Annexure-D) एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह, अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से बिहार में स्थानांतरित होकर आए मतदाता प्रपत्र-8 एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण अवधि में 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक नाम जुड़वाने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित दावा-आपत्ति दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, विशेष कैंपों में भी BLA द्वारा दावा-आपत्ति दाखिल की जा सकती है, लेकिन इसके साथ घोषणापत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।




Total views : 68960










