बेगूसराय, 26 फरवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के छठे दिन सेंट्रल जोन में खेले गए मुकाबले में बेगूसराय ने सहरसा को 66 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप मैदान में खेला गया।
बेगूसराय की दमदार बल्लेबाजी: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 396 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान दानिश आलम ने 105 गेंदों पर 127 रन और गुलशन ने 64 गेंदों में 119 रन की तूफानी पारी खेली। सहरसा की ओर से राजू ने 3 विकेट और जफर ने 1 विकेट हासिल किया।
सहरसा का संघर्ष: लक्ष्य का पीछा करते हुए सहरसा की टीम 50 ओवर में 5 विकेट पर 330 रन ही बना सकी। अंकित (67 रन) और सत्यम (54 रन) ने संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। बेगूसराय की ओर से अतुल, दानिश, अभिषेक और सुमित ने 1-1 विकेट लिया।
दानिश बने मैन ऑफ द मैच: शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बेगूसराय के कप्तान दानिश आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार सेंट्रल जोन पर्यवेक्षक राजेश दुबे और जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का अगला मुकाबला 27 फरवरी को खगड़िया बनाम सहरसा के बीच खेला जाएगा।







Total views : 72321