बेगूसराय | 27 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बरौनी रिफाइनरी के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। टीपीएस विभाग में कार्यरत कर्मचारी शशांक कुमार शर्मा ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय (IGNOU) से MBA (मार्केटिंग मैनेजमेंट) में देश स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
IGNOU के 39वें दीक्षांत समारोह में होगा सम्मान: IGNOU के SED (Officer on Special Duty) डॉ. वी. बी. नेगी द्वारा जारी पत्र (दिनांक 25 मार्च 2026) के अनुसार, शशांक कुमार शर्मा को आगामी 7 अप्रैल 2026 को दिल्ली स्थित IGNOU परिसर में आयोजित 39वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक समर्पण और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने दिसंबर 2023, जून 2024, दिसंबर 2024 और जून 2025 सत्रों में आयोजित परीक्षाओं में हिस्सा लिया था।
2018 से बरौनी रिफाइनरी में दे रहे सेवाएं: गौरतलब है कि शशांक कुमार शर्मा मई 2018 में बरौनी रिफाइनरी से जुड़े थे। मूल रूप से नोएडा (उत्तर प्रदेश) के निवासी शशांक बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। नौकरी के साथ-साथ उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सहकर्मियों ने दी बधाई: इस उपलब्धि पर बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन सहित रिफाइनरी के अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों ने शशांक को बधाई दी है। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, वरीय उपाध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह, उपमहासचिव साइमन मुर्मू, संगठन मंत्री भोगेंद्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष राम प्रमोद कुमार राय, मनोज कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, विभाकर कुमार, सचिव रमेश कुमार, हरवेन्द्र कुमार, सुमन्त कुमार, संदीप कोण्डा, मेघराज केवट, विनोद प्रसाद, कृष्ण कान्त, अंकित आनन्द, पवन बिन्द, आदित्य शर्मा, राम प्रवेश कुमार, सुधाकर मिश्रा, निर्मल महाराणा, विक्की जायसवाल, मायाप्रकाश, डा. राजेश कुमार झा, अजय सिंह, अंकुश सिंह, रोहित कुमार, दीपेन्द्र कुमार, अभिषेक मुखर्जी, रवि कुमार, अनिल कुमार, मदन कुमार, ऊर्ज मिर्जा, राज कमल, अशोक कुमार, बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन के मीडिया प्रभारी वागीश आनंद समेत कई पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रेरणा बने शशांक: शशांक की यह सफलता न केवल बरौनी रिफाइनरी बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। यह साबित करता है कि अगर लगन और मेहनत हो, तो नौकरी के साथ भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते






Total views : 76528