बेगूसराय, 20 सितंबर 2025, नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी, डॉ. जी.पी. शुक्ला और डॉ. अखिलेश सिंह के नेतृत्व में आज 108 रोगियों का प्रकृति परीक्षण किया गया। इस टीम में डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. माधुरी कुमारी, डॉ. किश्वर सुल्ताना और डॉ. अखिलेश जायसवाल समेत अन्य चिकित्सक शामिल थे।
मल्हीपुर विद्यालय में स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे एक सप्ताहीय कार्यक्रम के तहत कल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मल्हीपुर में एक हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “महिला सशक्तिकरण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। महिलाएं शिक्षा और सामाजिक योगदान के माध्यम से अपनी भूमिका साबित करेंगी तो देश भी सशक्त बनेगा।
”विशेषज्ञों के विचार: विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने महिलाओं को स्वस्थ रखने हेतु “स्वास्थ्य स्वास्थ्य रक्षणं” सूत्र का महत्व समझाया और कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार व समाज के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। वहीं, डॉ. लाल कौशल ने भी महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।
औषधि वितरण एवं सहयोग: कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आयोजित किया गया और उपस्थित छात्राओं, महिलाओं एवं बच्चों के बीच औषधियों का वितरण किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्वेता कुमारी, समीर, संदीप दास, विकास प्रसाद, अमर गुप्ता और शाहिद शमशाद सहित कई शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।





Total views : 68962










