
बेगूसराय। 11जुलाई 2025
विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर सदर अस्पताल बेगूसराय से एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसको सिविल सर्जन बेगूसराय डॉ. अशोक कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में एएनएम स्कूल बलिया की छात्राओं के द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर डॉ. गोपाल मिश्रा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डॉ. संजय कुमार सिंह, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डॉ. ब्रजेश कुमार चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल एवं अन्य उपस्थित रहें। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर दिनांक 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का भी आयोजन सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में किया जायेगा। कार्यक्रम का प्रारंभ सभी प्रखंड में स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर किया जायेगा। जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन स्थाई एवं अस्थाई साधन उपलब्ध है। आमजन में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता हेतु इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि परिवार नियोजन के संबंध में समाज में व्याप्त भॉतियों को दूर किया जाए एवं परिवार नियोजन के लाभ से अवगत कराया जा सकें।इस अवसर डॉ. संजय कुमार सिंह, उपाधीक्षक सदर अस्पताल के द्वारा बताया गया कि परिवार नियोजन के सभी साधन जिला अस्पताल में उपलब्ध है। स्थाई साधन यथा – महिला बध्याकरण एवं पुरूष नसबंदी की सेवा भी यहाँ मुफ्त दी जाती है और ऑपरेशन करवाने वाले लाभुक को सरकार द्वारा निर्धारित राशि भी दी जाती है। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति परिवार नियोजन ऑपरेशन हेतु उत्प्रेरक का कार्य कर सकता है जिसके लिए भी उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित राशि दी जाती है।डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनो में एक और अस्थाई साधन अंतरा इंजेक्शन Subcutinious (MPA-SC) की सुविधा भी जिले में आज से प्रारंभ हुई है। सिविल सर्जन के द्वारा कहा की लोगो को गर्भधारण के लिए सही उम्र, स्वयं द्वारा गर्भधारण के लिए उचित समय का चुनाव, दो बच्चों के बीच उचित अंतराल पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।