बेगूसराय | 25 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को कारगिल विजय सभा भवन, बेगूसराय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता, बेगूसराय ब्रजकिशोर चौधरी ने की। आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का हुआ श्रवण: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों, युवाओं एवं मतदाताओं ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संदेश का श्रवण किया। अपने संदेश में उन्होंने सभी योग्य नागरिकों से अनिवार्य रूप से मतदाता बनने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की।उन्होंने बिहार में विगत वर्ष संपन्न SIR कार्य को सफल एवं पारदर्शी बताते हुए इसे भारत निर्वाचन आयोग के प्रति मतदाताओं के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया।
मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ: इसके पश्चात अपर समाहर्ता ब्रजकिशोर चौधरी ने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान के महत्व पर विशेष बल दिया गया।
मतदान आंकड़ों पर प्रस्तुतिकरण: उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जिले में मतदान प्रतिशत, कुल मतदाताओं की संख्या तथा मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों की जानकारी साझा की गई।योग्य मतदाताओं को सूची से जोड़ने की अपीलकार्यक्रम के अंत में अपर समाहर्ता ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं युवाओं से अपने-अपने क्षेत्र में योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु सक्रिय सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, कोषागार पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।






Total views : 68940










