आयुर्वेद चिकित्सकों ने Liver को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और घरेलू भोजन को आवश्यक बताया।
बेगूसराय | 23 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के स्थानीय होटल में Liver रोगों पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धति से जुड़े चिकित्सकों ने Liver को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और घरेलू भोजन को आवश्यक बताया।

आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा पर तुलनात्मक चर्चा: सेमिनार में डॉ. मुन्ना कुमार ने आधुनिक चिकित्सा पद्धति और आयुर्वेद के माध्यम से Liver की विभिन्न बीमारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने दोनों पद्धतियों की उपचार प्रक्रिया का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करते हुए Liver रोगों की पहचान और उपचार की विस्तृत जानकारी दी।
सम्यक आहार-विहार पर जोर: आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने कहा कि Liver की बीमारियों से बचाव के लिए सम्यक आहार-विहार और अनुशासित जीवनशैली बेहद जरूरी है। वहीं हिमालय कंपनी के प्रतिनिधि अंकित तिवारी ने Liver संबंधी रोगों में उपयोगी औषधियों, विशेषकर Liv-52, की जानकारी दी। कार्यक्रम को डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अखिलेश जायसवाल, उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. चंद्रहास कुमारी, चंदन कुमार और रामायण तिवारी समेत अन्य चिकित्सकों ने भी संबोधित किया।








Total views : 71373