नई दिल्ली। 15 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी शामिल हैं। इन पांचों राज्यों की कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें लगभग 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान: पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहला चरण: 23 अप्रैल (152 सीटें), दूसरा चरण: 29 अप्रैल (142 सीटें), मतगणना: 4 मई। राज्य में लगभग 6.44 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं।
असम में एक चरण में मतदान: असम की 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। मतदान: 9 अप्रैल, मतगणना: 4 मई, राज्य में लगभग 2.5 करोड़ मतदाता हैं।
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव कराया जाएगा।मतदान: 23 अप्रैल, मतगणना: 4 मई, यहां लगभग 5.67 करोड़ मतदाता चुनाव में भाग लेंगे।
केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग: केरल की 140 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतदान: 9 अप्रैल मतगणना: 4 मई, राज्य में करीब 2.7 करोड़ मतदाता हैं।
पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को मतदान: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा और मतगणना 4 मई को होगी।
चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां: चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। लगभग 25 लाख चुनाव अधिकारी तैनात किए जाएंगे। 2.18 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। करीब 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे, 1400 सामान्य ऑब्जर्वर नियुक्त होंगे, 21 हजार सेक्टर ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे, 15 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए जाएंगे,
चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 13 नए कदम: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदाताओं की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 13 नए कदम उठाने की घोषणा की है। ईवीएम में प्रत्याशियों की कलर फोटो दिखाई जाएगी, दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की विशेष सुविधा, मोबाइल फोन बूथ के बाहर रखने की व्यवस्था, मतदाताओं के लिए सरल और सहज मतदान केंद्र, सभी जानकारी के लिए मोबाइल ऐप की सुविधा, सभी BLO को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, फेक न्यूज़ की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था।







Total views : 74613