जिला प्रशासन ने जारी किया संयुक्त आदेश मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | बेगूसराय | 12 नवंबर 2025
बेगूसराय में मतगणना की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। सातों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती एक ही स्थल पर कृषि उत्पादन बाजार समिति, बेगूसराय में होगी। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय और बखरी के मतों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल निर्धारित की गई हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी।

🔸 जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जारी किया ‘विधि-व्यवस्था संधारण आदेश : मतगणना के दौरान शुचिता, सुरक्षा और सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बेगूसराय द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। CAPF, पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
🔸 प्रवेश के लिए दो गेट, पहचान पत्र अनिवार्य : मतगणना परिसर में प्रवेश केवल अधिकृत व्यक्तियों को मिलेगा। द्वार सं. 01: मतगणना कर्मी, अधिकारी एवं ठेकेदारों के लिए। द्वार सं. 02: प्रत्याशी, अभिकर्ता और प्रेस प्रतिनिधियों के लिए। सुरक्षा कारणों से मोबाइल, हथियार, माचिस, सिगरेट, पान-मसाला और गुटखा जैसे सभी सामानों पर प्रतिबंध रहेगा।
🔸 वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियाँ विधि-व्यवस्था का प्रभार: अपर समाहर्त्ता महेश्वर प्रसाद सिंह एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद पाण्डेय। नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभार: नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर को दिया गया है।
🔸 यातायात और पार्किंग व्यवस्था : मंझौल मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए प्रेक्षा गृह परिसर एवं डाआरसीसी परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लोहियानगर और पन्हास दिशा से आने वालों के लिए आईटीआई मैदान पार्किंग स्थल रहेगा। यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी जिला परिवहन पदाधिकारी और यातायात डीएसपी के पास होगी।
🔸 आपातकालीन और जनसुविधा तैयारियाँ : मतगणना स्थल पर मेडिकल कैम्प, दो एम्बुलेंस, दो फायर ब्रिगेड, स्वच्छ पेयजल टैंकर, चलंत शौचालय और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।
🔸 सभी कर्मियों को सुबह 6 बजे तक रिपोर्टिंग का निर्देश: मतगणना में संलग्न कर्मियों को सुबह 5:30 बजे तक और सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को 6:00 बजे तक स्थल पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
🔸 शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील : जिला प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों और मीडिया से शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मतगणना प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न होगी।






Total views : 63043