
बेगूसराय। 26 जनवरी 2025
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई बेगूसराय के द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया गया। महासभा के अध्यक्ष प्रमोद मनवंश ने जगन्नाथ पथ, स्टेशन रोड, बेगूसराय स्थित अपने आवास पर झंडा फहराया। इस अवसर पर अभाकाम के प्रांतीय उपाध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से लेकर संविधान और वर्तमान परिपेक्ष्य में चित्रांश समाज की भूमिका राष्ट्र निर्माण में किस प्रकार सकारात्मक सोच के साथ हमेशा रही और वर्तमान में भी सबका साथ-सबका विकास हो सके इस पर गहन चर्चा किया गया। भारत की आजादी में शामिल तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान पर उनको नमन किया और एक बार फिर से राष्ट्र निर्माण में सरकार के साथ मिलकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नवनिर्माण में सकारात्मक साथ देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में समीर शेखर सिन्हा, विनोद प्रसाद, कैलाश चंद्र वर्मा, दिलीप सिन्हा, रंजन कुमार, शंकर वर्मा, वसंत सिन्हा, रवि कुमार, अंजनी कुमार, राजीव सिन्हा, ललन कुमार, सुशील सिन्हा, रत्नेश कुमार, डब्लू कुमार, विनोद कुमार, मृत्युंजय कुमार, आलोक रंजन, रणधीर वर्मा, रंजीत सिन्हा सहित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्य, मोहल्लेवासी और प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।