📍 बेगूसराय | 19 दिसंबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जिला इकाई बेगूसराय द्वारा आज नगर कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बीते एक माह के भीतर दिवंगत हुए समाज के पाँच प्रतिष्ठित चित्रांश की स्मृति में इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
🕯️ इन्हे दी गई श्रद्धांजलि
सभा में शतक की दहलीज पर खड़े, सामाजिक रूप से अंत तक सक्रिय एवं ‘कायस्थों की डिक्शनरी’ कहे जाने वाले गंगा प्रसाद सिंहा, उर्वरक कारखाना बरौनी से सेवानिवृत्त, खेल एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी 88 वर्षीय कौशल किशोर प्रसाद (नरेंद्र बाबू), निबंधन कार्यालय से सेवानिवृत्त एवं अंतिम समय तक वकालत करने वाले युगल बाबू, बिजली विभाग के कुशल पदाधिकारी, शिव के अनन्य भक्त एवं ‘शिवचर्चा’ के माध्यम से प्रसिद्ध 74 वर्षीय सुबोध कुमार वर्मा, तथा नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व सरकारी वकील स्व. रंजन सहाय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
🌼 समाज के लिए समर्पित रहा जीवन
वक्ताओं ने कहा कि ये सभी दिवंगत चित्रगुप्त की आराधना एवं कायस्थ समाज के उत्थान में जीवनभर सक्रिय रहे। समाज सेवा, सरलता, उच्च विचार और कर्तव्यनिष्ठा इनके जीवन के प्रमुख मूल्य रहे, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
👨👩👦 परिजनों ने साझा किए स्मरणीय विचार
श्रद्धांजलि सभा में स्व. गंगा प्रसाद सिंहा के सुपुत्र मृत्युंजय कुमार सिंहा, स्व. युगल बाबू के सुपुत्र देवेश कुमार निर्मल (केंद्रीय विद्यालय शिक्षक), स्व. सुबोध कुमार वर्मा के सुपुत्र बाबू साहब (उपसमादेष्टा, सीआरपीएफ) तथा स्व. रंजन सहाय के सुपुत्र शशांक रंजन सहाय एवं प्रशांत रंजन सहाय उपस्थित रहे। सभी ने अपने पिता के व्यक्तित्व, आदर्शों एवं समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए संगठन के प्रति आभार जताया और सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।
🤝 संगठन पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम में अशोक सिंहा, नवीन सिंहा, अलख सिंहा, राजकुमार नवाब, संजय कुमार, समीर शेखर, रंजीत कुमार सिंहा, संजीव कुमार सिंहा, विजेंद्र कुमार सिंहा, संदीप कुमार सिंहा, भास्कर भूषण, अमरेंद्र कुमार सिंहा, अभय कुमार सिंहा, संजीव कुमार लालजी सहित महिला प्रकोष्ठ की मीरा सिंहा एवं सारिका भास्कर की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
🏛️ कार्यक्रम संचालन
सभा की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंहा ने की, मंच संचालन नवीन कुमार सिंहा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अलख कुमार सिंहा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कई वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए दिवंगत आत्माओं को नमन किया।






Total views : 63580