बेगूसराय। 27 अगस्त 2025
श्री कृष्ण महिला College और आरसीएस कॉलेज मंझौल में स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई की स्वीकृति मिल गई है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय में English, Hindi, History जबकि आरसीएस कॉलेज मंझौल में Political Science, Hindi, और Economics विषयों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति दी गई है।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने इस निर्णय को संगठन के संघर्षों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि, “संघर्ष कभी बेकार नहीं जाता। AISF ने महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय और राजभवन तक लगातार आंदोलन किया। आज उसी का परिणाम है कि इन दोनों कॉलेजों में PG की पढ़ाई की शुरुआत एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुई है।
”एआईएसएफ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अन्य विषयों जैसे Home Science और Psychology में भी स्नातकोत्तर की पढ़ाई की स्वीकृति देने की मांग की है। बेगूसराय जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान, महिला कॉलेज छात्रा नेत्री नेहा कुमारी, अर्शी परवीन और गुलनाज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल शुरुआत है। “अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है। संगठन हमेशा छात्र हितों की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।”






Total views : 68985










