बेगूसराय। 19, जुलाई, 2025
शनिवार को बेगूसराय जिला अंतर्गत उलाव हवाई पट्टी में Ms/ Everdeliver Logistics Pvt.Ltd(ELPL) के ऐयर क्राफ्ट PC12VT-SKJ की लैंडिंग कराई गई। बता दें चलें कि Ms/ Everdeliver Logistics Pvt.Ltd(ELPL) के एकाउंट मैनेजर एस. मुखर्जी द्वारा दिनांक 07 जुलाई को बेगूसराय जिला अंतर्गत उलाव हवाई पट्टी पर एयर क्राफ्ट के लैंडिंग की अनुमति मांगी गई थी, जिसके तहत जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा अनुमति प्रदान की गई। उक्त एयरक्राफट 9.00 बजे पूर्वाह्न में कोलकात्ता एयरपोर्ट से प्रस्थान किया एवं 10 बजे पूर्वाह्न में उलाव एयरपोर्ट पर लेंडिंग किया। जिसके बाद उक्त एयरक्राफट उलाव एयरपोर्ट से कोलकाता एयरपोर्ट के लिए 02.00 बजे पूर्वाह्न में प्रस्थान कर गया। एयर क्राफ्ट में कुल 8 यात्री सवार थे। एयरक्राफ्ट के लैंडिंग को लेकर जिला प्रशासन द्वारा उलाव एयरपोर्ट पर आवश्यक व्यवस्था की गई थी. उलाव एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं सुरक्षा हेतु पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति जिला प्रशासन द्वारा की गई थी।





Total views : 68975










