बेगूसराय | 7 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उत्तर बिहार प्रांत के 67वें प्रांतीय अधिवेशन में बेगूसराय इकाई के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए। यह अधिवेशन गोपालगंज में आयोजित किया गया, जहां प्रांत अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद तिवारी ने इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की।
प्रदेश व प्रांत स्तर पर हुई नियुक्तियाँ: बेगूसराय इकाई के कार्यकर्ता अजित चौधरी, अजित कुमार एवं लक्की कुमारी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं आशीष सत्यम को उत्तर बिहार प्रांत का सेवार्थ विद्यार्थी कार्य सह संयोजक तथा शिवानी कुमारी को प्रांत छात्रा कार्य सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं नव-नियुक्त कार्यकर्ता: अजित कुमार का विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव कई वर्षों से रहा है। वे जीडी कॉलेज इकाई प्रमुख, कॉलेज उपाध्यक्ष, नगर कार्यालय मंत्री, नगर सह मंत्री, नगर मंत्री सहित वर्ष 2019-20 में जीडी कॉलेज छात्रसंघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि जैसे दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। लक्की कुमारी भी जीडी कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी सदस्य और कॉलेज उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। आशीष सत्यम ने बेगूसराय नगर सह मंत्री और नगर SFD संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर संगठन को सेवा दी है।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने जताया आभार: अजित कुमार ने कहा कि वे संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए छात्रों की समस्याओं के समाधान और राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देंगे। लक्की कुमारी ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। आशीष सत्यम और शिवानी कुमारी ने भी संगठन के प्रति निष्ठा के साथ दायित्व निभाने का संकल्प दोहराया।
बधाइयों का लगा तांता: प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी, प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, जिला संयोजक कमल कश्यप, जिला मीडिया संयोजक अमन कुमार सहित विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।






Total views : 68970










