
डेढ़ सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, संगीत, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर दिखाई अपनी प्रतिभा
बेगूसराय। 12 जनवरी 2025
स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाए गए युवा पखवाड़ा के तहत आज जीडी कॉलेज में परिसर कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें डेढ़ सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, संगीत, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। निर्णायक मंडल के रूप में जंतु विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. प्रियंका कुमारी, हिंदी की शिक्षिका श्रवसुमि, दर्शनशास्त्र के विभाग अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार, डॉ. अभिमन्यु कुमार और प्रकाश कुमार थे। कार्यक्रम में संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. शशिकांत पांडे एवं वनस्पति विज्ञान के शिक्षक जिला प्रमुख डॉ. राजाजीत ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कई वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम की गुणवत्ता में वृद्धि हो रही है। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभा को परखने का अवसर मिलता है। प्रदेश कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी एवं प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह प्रयास है कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटी से भी जोड़ा जाए ताकि उनके सर्वांगीण विकास हो सके। जिला सहसंयोजक कमल कश्यप और नगर मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि कई छात्र-छात्राएं आज इस क्षेत्र में अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। जीडी कॉलेज अध्यक्ष प्रहलाद कुमार एवं नगर सह मंत्री अमन कुमार ने कहा कि आज हम जिस वैचारिक विमर्श के लिए काम करते हैं ऐसे कार्यक्रम से इसको मजबूती मिलती है। मौके पर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता उज्जवल कुमार, आशीष, सत्यम, मनीष, आदित्य, रोशन, गुलशन, राकेश, नीतीश, सूरज, अनमोल, उत्पल, राजन, सौरभ, प्रेम, नयन, जूही, मुस्कान अभिषेक, रोशन, मनीष सहित कई सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।