
बेगूसराय। 7 जुलाई 2025
शहर स्थित अपने आवास गांधी आश्रम बेगूसराय में प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सर्जन ने नरेंद्र मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार और निर्वाचन आयोग की मिली भगत से देश में अघोषित रूप से एनआरसी करवाया जा रहा है।जिसका कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है। देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग कि की वह अपना अघोषित एनआरसी वापस ले। उन्होंने कहा कि एनडीए के डबल इंजन की सरकार ने मटिहानी साम्हो पुल की घोषणा कर तथा फिर इसे वापस ले लेना मटिहानी की जनता के साथ क्रूर मजाक है। उन्होंने मटिहानी की जनता से ऐसे सरकार को उखाड़ फेकने की अपील की। उन्होंने डिग्री कॉलेज खोले जाने मामले में कहा कि नीतीश सरकार का प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना सिर्फ कागजों पर ही सीमित है, जिले के साथ-साथ मटिहानी के किसान कर्ज की मार से दबे हुए हैं उनके कर्ज माफी की घोषणा सरकार अविलम्ब करनी चाहिए तथा उन्हें सब्सिडी पर खाद, बीज एवं कृषि यंत्रों को उपलब्ध कराने की कोशिश करें। अन्यथा कांग्रेस पार्टी नीतीश सरकार के विरुद्ध जन आंदोलन प्रारंभ करने को भी तैयार है। उन्होंने बताया कि वर्षों से जिले के नौजवान आज बेकार है और सरकार उनकी बेबसी पर चुप है। कांग्रेस पार्टी बिहार की नीतीश सरकार से मांग करती है कि वह अविलम्ब खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाय तथा बेरोजगार नौजवानों को ₹5000 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाय। जिले के सभी प्लस टू विद्यालयों में अविलम्ब शिक्षक के साथ-साथ कक्षा वर्ग की व्यवस्था करें। जिले के संपूर्ण विकास हेतु बेगूसराय को प्रमंडल तथा जीडी कॉलेज परिसर में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना अविलम्ब करनी चाहिए। आज बेगूसराय जिला में भ्रष्टाचार चरम पर है जिले के किसी भी कार्यालय बिना रिश्वत दिए आम जनता कार्य संपन्न नहीं हो रहा है। जिसकी निंदा जितनी भी की जाए वह कम है। अभय कुमार सिंह ने कहा कि मटिहानी विधानसभा का दियारा क्षेत्र प्रतिवर्ष बाढ़ की चपेट में आने से आधे से ज्यादा अधिक आबादी प्रतिवर्ष प्राकृतिक आपदाओं से त्रस्त रहती है। नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2021 पर रिंग बांध की घोषणा सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह गए जो अत्यंत एक क्रूर मजाक है। उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन द्वारा आयोजित 9 जुलाई को भारत बंद का जिला कांग्रेस कमेटी बेगूसराय समर्थन करती है। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के नेता रामविलास सिंह, महेश सिंह, शशि शेखर राय, सुबोध कुमार, लखन पासवान, रंजीत कुमार मुखिया, मो. मतीन, हारून रशीद खान, विक्रम कुमार, सार्थक कुमार, रामचंद्र सिंह, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे।