
“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष“
विश्व की तमाम नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। एक सशक्त नारी एक सशक्त समाज की पहचान होती है। आज महिलाएं भी शिक्षा, राजनीति, विज्ञान तथा खेल के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं और सफलता भी प्राप्त कर रही हैं। देश तथा समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। आज 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपलब्धियां, संघर्ष और समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान के लिए तहे दिल से शुक्रगुजार हूं। आत्मिक, शारीरिक तथा मानसिक रूप से महिलाओं में आत्म सम्मान को बढ़ाकर अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है, जिससे समाज देश तथा विश्व में महिलाओं की भागीदारी बढे और हमारा समाज खुशहाल और तरक्की की तरफ नित-नवीन कीर्तिमान बनाए।
शिल्पा कुमारी, कलाकार, शिक्षिका, पटना, बिहार