
बेगूसराय। 17 जुलाई 2025
समय बेगूसराय शहर के एक निजी होटल में राष्ट्रीय जनता दल का एक आवश्यक बैठक प्रदेश पर्यवेक्षक मो. फैयाज अहमद, अरुण प्रसाद यादव, श्री नारायण महतो के उपस्थिति में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने की। बैठक में जिला के पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक एवं पार्टी के कार्यकर्ता, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि मतदाता गहन पुनः निरीक्षण केंद्र सरकार के इशारे पर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकतंत्र समाप्त करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसे बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के नेता बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ पर लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लिया। टीम प्रभारी फैयाज अहमद ने कहा आज लोकतंत्र खतरे से गुजर रहा है देश में तीसरी आजादी की लड़ाई आरंभ हो चुकी है। प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा सरकार की इशारे पर व्यापक पैमाने पर मतदाता सूची से गरीबों का नाम गायब करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। श्री नारायण महतो ने कहा मतदाता सूची पुनः निरीक्षण दलितों, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा का नाम हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, प्रशांत कुमार दीपक, संजय सुमन, उपेंद्र पासवान, हरे राम महतो, महिला राजद प्रदेश महासचिव सावित्री कुशवाहा, अभिराम सिंह, रीना जायसवाल, रामसखा महतो, फैजू रहमान, बूटन साह, रामानंद प्रसाद, मकबूल आलम, मो. मासूम खान, जनार्दन यादव, सुमन पासवान, गंगाराम महतो, धर्मेंद्र रजक, कैलाश यादव, सहजानंद यादव, सुनील यादव, मो. जब्बार, महावीर यादव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में संजीत पासवान, पवन पोद्दार, प्रभु यादव, मुखी भगत, पशुपति पासवान, मो. अब्दुल, कुड्डूस, शिवपूजन चौधरी, सुरेंद्र पासवान, जोगिंदर चौधरी, प्राण पासवान, राजकुमार, मो. बिस्मिल्लाह, पवन यादव, मो. सद्दाम, सुबोध चंद्रवंशी, विशाल कुमार, रानी राउत, मनोहर राउत, लक्ष्मण राउत, रामबली यादव, विमल यादव, पूनम कुमारी व अन्य नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।