नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। पटना/बिहार, 27 नवंबर 2025।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने हेतु बिहार से 30 कार्यकर्ताओं की टोली आज देहरादून के लिए रवाना हुई। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उत्तर बिहार के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार कर रहे हैं। अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों का संबोधन होगा।
चार दिवसीय अधिवेशन में शिक्षा सुधार, आंदोलन, और नए शैक्षिक दृष्टिकोण पर मंथन: देहरादून में होने वाले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ISRO के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ सहित कई विशिष्ट वक्ता शामिल होंगे। चार दिनों तक शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों जैसे—राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार, शैक्षिक उन्नयन हेतु छात्र आंदोलन की आवश्यकता, विश्वविद्यालयों में सशक्त छात्र नेतृत्व पर विस्तृत चर्चा होगी।
“ABVP विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है” : पुरुषोत्तम कुमार: प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने रवाना होने से पूर्व बताया कि आज विद्यार्थी परिषद 60 लाख से अधिक सदस्यता के साथ विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के छात्र संघ चुनावों में मिली शानदार जीत इसका प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा कि अधिवेशन में उन महानायकों को जनमानस तक पहुँचाने की योजना भी है जिनके इतिहास को मुख्यधारा में स्थान नहीं मिल पाया।
ऐतिहासिक प्रतीकों का विशेष आगमन: अधिवेशन में भारत के विभिन्न क्षेत्रों का सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व होगा। इसमें—कर्नाटक की वीरांगना महारानी अबक्का, दिल्ली से गुरु तेग बहादुर का पवित्र जल, झारखंड के उलिहातू गाँव से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली की मिट्टी, देहरादून की पावन भूमि पर पहुंचेगी। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को इतिहास के वास्तविक नायकों से जोड़ना है।
केलकर पुरस्कार गोरखपुर के ‘रोटी बैंक’ संचालक को: हर वर्ष की तरह इस बार भी सामाजिक सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रो. यशवंत राव केलकर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जो इस बार गोरखपुर के ‘रोटी बैंक’ के संचालक कृष्णा पांडे को दिया जा रहा है।






Total views : 63010