बेगूसराय | 22 दिसम्बर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ बेगूसराय जिले के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से 26 सदस्यीय कलाकारों का एक दल राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए मधुबनी रवाना हुआ। कलाकारों के इस दल को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार साहनी ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

23–24 दिसंबर को होगा युवा उत्सव: उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 का राज्य स्तरीय युवा उत्सव 23 एवं 24 दिसंबर को मधुबनी में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में बिहार के सभी जिलों से चयनित कलाकार अपनी-अपनी कला विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसी क्रम में बेगूसराय जिले के प्रतिभागी कलाकारों को भी राज्य स्तरीय मंच पर भेजा गया है।
विविध विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन: कलाकार दल में वक्तृता, चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य तथा नवाचार विज्ञान मेला जैसी विभिन्न विधाओं के प्रतिभागी शामिल हैं, जो राज्य स्तर पर बेगूसराय जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कलाकारों को दी गई शुभकामनाएँ: इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार साहनी ने सभी कलाकारों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। कलाकार दल का नेतृत्व दलनायक राम सुंदर गांधी एवं प्रभा कुमारी द्वारा किया जा रहा है।







Total views : 68941










