नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | बेगूसराय | 22 फरवरी 2026
बेगूसराय जिला के एंबुलेंस कर्मियों की आम बैठक रविवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित एंबुलेंस कर्मचारी ठहराव प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पार्षद एवं सीटू बिहार राज्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने की। बैठक में जिले भर से दर्जनों 102 एंबुलेंस कर्मी उपस्थित हुए। इस दौरान कर्मियों की समस्याओं, न्यूनतम मजदूरी, श्रम कानूनों के पालन तथा एंबुलेंस सेवा की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
न्यूनतम मजदूरी और श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप: बैठक को संबोधित करते हुए अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि जनता के कर से संचालित 102 एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा में कार्यरत कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी और श्रम कानूनों के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेका कंपनियां 24×7 सेवा के बजाय 24×6 के आधार पर एंबुलेंस चला रही हैं, जो नियमों के विपरीत है।उन्होंने यह भी कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल आने-जाने के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने की सरकारी घोषणा का पालन सही ढंग से नहीं हो रहा है।
15 मार्च को वार्षिक अधिवेशन: बैठक के अंत में यूनियन के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, सचिव गोपाल साह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामानंद कुमार एवं उपाध्यक्ष हरेराम सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सीटू के नेतृत्व में संघर्ष करने का प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 मार्च को वार्षिक अधिवेशन बुलाकर 102 एंबुलेंस कर्मियों के यूनियन को सीटू के नेतृत्व में संगठित किया जाएगा। बैठक में राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार अम्बुज, अतुल कुमार, राजीव कुमार सिंह, मंजेश कुमार शर्मा, सुधीर पासवान, सुभाष कुमार सिंह, मनोज कुमार, धर्मवीर कुमार, रोहित कुमार, गुलशन कुमार, सदाशिव झा, सौरभ कुमार, श्याम सुंदर सिंह, जितेंद्र कुमार, मदन मोहन कुमार, विपिन कुमार एवं सूरज कुमार सहित कई नेतृत्वकारी एंबुलेंस कर्मियों ने भाग लिया और एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया।







Total views : 71260