बेगूसराय | 4 फरवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
शहीद कॉमरेड सुखदेव सिंह की 45वीं शहादत दिवस मंगलवार को सर्वोदय नगर स्थित सुखदेव सिंह सभागार में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने किया, जबकि अध्यक्षता जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष, शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।

संघर्ष और बलिदान को किया गया नमन: अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शहीद सुखदेव सिंह ने आजीवन गरीबों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और इसी संघर्ष में उन्होंने शहादत दी।
वक्ताओं ने व्यक्त किए श्रद्धा-सुमन: पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने सुखदेव सिंह को गरीबों का सच्चा मसीहा बताया। वहीं जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन सेन गुप्ता ने कहा कि वे मार्क्सवादी विचारधारा से प्रभावित एक सच्चे वामपंथी नेता थे। प्रदेश अध्यक्ष जेपी सेनानी बिहार ने कहा कि सुखदेव सिंह ने भूमिहीनों और वंचितों को जमीन दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिससे बेगूसराय में उनका व्यापक प्रभाव था।
क्रांति और कलम का था अनूठा संगम: नगर निगम की उपमेयर अनिता राय ने कहा कि सुखदेव सिंह के एक हाथ में क्रांति की मशाल और दूसरे हाथ में कलम थी। वे मेधावी छात्र थे और दलितों-गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए शहीद हुए। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. अब्दुल हलीम ने भी उन्हें गरीबों का मसीहा बताया।
बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता: कार्यक्रम में महेश प्रसाद, श्रीकृष्ण कांत झा, आचार्य विश्व भूषण गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, मुरलीधर मुरारी, राजेंद्र महतो, पवन शर्मा, सुशील राय, नवल किशोर दास, नरेश प्रसाद, सरोज देवी, रविंद्र महतो, इलायची देवी, डॉ. एस.एन. गुप्ता, उमेश राय, सुनीता देवी, राजीव कुमार उर्फ मुन्ना अधिवक्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने शहीद सुखदेव सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।





Total views : 69935