बेगूसराय | 26 जनवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
देशभक्ति, संस्कार और उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल एवं किडज़ी के विभिन्न केंद्रों—किडज़ी हर्ल, किडज़ी बीआरटीएस तथा माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल—में 77वां गणतंत्र दिवस भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की शान, बच्चों की मुस्कान और राष्ट्रप्रेम की भावना से जीवंत नजर आया।

झंडोतोलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ: इस पावन अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष देवा एवं प्रधानाचार्या डॉ. शीतल ने किडज़ी हर्ल, किडज़ी बीआरटीएस तथा माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में झंडोतोलन कर समारोह का शुभारंभ किया। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के मुख्य प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मनीष देवा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।
ताइक्वांडो प्रदर्शन ने मोहा मन: झंडोतोलन के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ताइक्वांडो का विशेष प्रदर्शन अनुशासन, आत्मविश्वास और साहस का सजीव उदाहरण बना, जिसे उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहा।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखा राष्ट्रप्रेम: किडज़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्ति विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने मासूम भावों में राष्ट्रप्रेम को साकार किया। वहीं माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
अतिथियों के प्रेरणादायी संदेश: इस अवसर पर डॉ. मनीष देवा ने कहा कि “विद्यालय वह पवित्र भूमि है जहाँ बच्चों के भीतर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और आत्मबल का बीज बोया जाता है। माउंट लिट्रा और किडज़ी इस दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।”विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष देवा ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारों से जोड़कर उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील और राष्ट्रभक्त नागरिक बनाना है।”प्रधानाचार्या डॉ. शीतल ने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि “26 जनवरी हमें संविधान, कर्तव्यों और राष्ट्रीय मूल्यों की याद दिलाता है। शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी जब एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है।
”राष्ट्रप्रेम की सशक्त प्रेरणा: राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश देता यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस का उत्सव बना, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए राष्ट्रप्रेम की सशक्त प्रेरणा भी सिद्ध हुआ।






Total views : 68940










