वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पाठक की 80वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई।
बेगूसराय | 19 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
सुखदेव सभागार में दो महान विभूतियों को नमन: शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वावधान में सर्वोदय नगर स्थित सुखदेव सभागार में राजनीति के संत कहे जाने वाले पूर्व शिक्षक नेता एवं विधान पार्षद रहे वासुदेव सिंह ‘वासुदेव बाबू’ की 94वीं जयंती तथा वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पाठक की 80वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी सेनानी, राष्ट्रीय सचिव संपूर्ण क्रांति मोर्चा एवं शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
वासुदेव बाबू: विचार से मार्क्सवादी, भाव से गांधीवादी: अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वासुदेव बाबू का जन्म 19 जनवरी 1932 को बेगूसराय जिले के बासुदेवपुर चंदपुरा में हुआ था। वे शिक्षक आंदोलन के मजबूत स्तंभ और एक प्रतिबद्ध मार्क्सवादी नेता थे। उन्होंने बताया कि वासुदेव बाबू 1988 से 1992 तक बेगूसराय के विधायक रहे तथा बाद में वें दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य घोषित किए गए।
समाज और पत्रकारिता को मिला मजबूत नेतृत्व: नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाजसेवी वामपंथी नेता वासुदेव बाबू और वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पाठक दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में प्रेरणास्रोत रहे। उनके विचार और कार्य आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
शिक्षा और राजनीति के सुलझे हुए मसीहा थे वासुदेव बाबू। : इस अवसर पर शिक्षाविद आर.एन. सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता गणेश प्रसाद सिंह, एवं प्रोफेसर चंद्रशेखर चौरसिया ने संयुक्त रूप से कहा कि वासुदेव बाबू बेगूसराय के शैक्षणिक एवं राजनीतिक पटल पर सुलझे हुए मसीहा थे।वे विचारधारा से वामपंथी और आचरण से गांधीवादी थे, जिन्होंने हमेशा शिक्षक समाज और आम जनता के हितों की रक्षा की।
तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि: कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार केदारनाथ चौधरी, समाजसेवी कामेश्वर प्रसाद राय, शिक्षक राजेंद्र महतो (जिला अध्यक्ष, जेपी सेनानी), रामनरेश शर्मा (मुन्ना जी), पवन शर्मा (रोटी बैंक सहयोग समिति), उपेंद्र राय, नाथो साव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दोनों दिवंगत विभूतियों के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।





Total views : 68995










