पेंटामाइंड मॉडल से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर।
बरौनी (बेगूसराय), 19 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित किड्जी वात्सल्य विहार में किड्जी की ओर से 19 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित होने वाले पाँच दिवसीय ‘गैलेक्सी वॉक’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक डॉ. मनीष देवा, प्राचार्या डॉ. शीतल देवा एवं किड्जी टेरिटरी मैनेजर जयश मेनन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।

किड्जी एजुकेशन पद्धति को समझने का मंच: गैलेक्सी वॉक कार्यक्रम का उद्देश्य किड्जी की आधुनिक एवं बाल-केंद्रित शिक्षा पद्धति को अभिभावकों तक पहुँचाना है। टेरिटरी मैनेजर जे.एस. मेनन ने बताया कि किड्जी में बच्चों का मूल्यांकन केवल अंकों से नहीं, बल्कि उनके निरंतर विकास के आधार पर किया जाता है। इसी सोच के तहत पेंटामाइंड मॉडल को अपनाया गया है, जो यह मानता है कि प्रत्येक बच्चे में सीखने की असीम क्षमता होती है।
पेंटामाइंड से सर्वांगीण विकास पर जोर: विद्यालय प्राचार्या डॉ. शीतल ने कहा कि इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य ध्येय यह है कि अभिभावक स्वयं विद्यालय आकर किड्जी की शिक्षा प्रणाली के विभिन्न पहलुओं को समझ सकें। उन्होंने बताया कि पेंटामाइंड मॉडल के माध्यम से बच्चों में संज्ञानात्मक, शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा दिया जाता है, जिससे बच्चे रटने के बजाय सवाल पूछना और स्वयं सीखना सीखते हैं।
उच्च शिक्षा की मजबूत नींव का प्रयास: विद्यालय निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि किड्जी जैसे प्री-प्राइमरी स्कूल की स्थापना का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही खेल-आधारित शिक्षण, डिजिटल लर्निंग टूल्स और सर्वांगीण विकास से जोड़ना है, ताकि उनकी उच्च शिक्षा की नींव मजबूत हो सके।







Total views : 68939










