बेगूसराय, 3 अक्टूबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
बेगूसराय जिले के वनद्वार मुसहरी में डायरिया से हुई मौतों पर भाकपा माले नेता सह खेग्रामस जिला सचिव चन्द्र देव वर्मा और किसान महासभा के जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया।
डायरिया से कई बच्चों की मौत: स्थानीय लोगों के अनुसार गंदे पानी के निकास की व्यवस्था नहीं होने और बरसात में गंदगी से घिरे रहने की मजबूरी ने बीमारी को विकराल रूप दिया। अब तक कई मासूमों की मौत हो चुकी है, जिनमें हिवहरण सदा, चितरण सदा, बौधू सदा का 12 वर्षीय पुत्र, गण्डोरी सदा की 7 वर्षीया बेटी, किरू सदा का 5 वर्षीय पुत्र सन्नू कुमार, सनोज सदा की बेटी सीमा कुमारी और शिवशंकर सदा की बेटी सोमो कुमारी शामिल हैं।
नेताओं ने सरकार पर लगाया आरोप: नेताओं ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में इन दलित मुसहर परिवारों को समुचित इलाज नहीं मिला, जिसके चलते कई मासूमों की जान गई। वहीं, उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के “बेगूसराय स्वास्थ्य व्यवस्था नंबर 1” होने के दावे को झूठा करार दिया।वास-आवास और स्वास्थ्य केंद्र की मांगदोनों नेताओं ने वनद्वार मुसहरी में स्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने तथा भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन और आवास उपलब्ध कराने की मांग उठाई।






Total views : 68970










