बरौनी / बेगूसराय, 25 सितम्बर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
इंडियन ऑयल की बरौनी रिफाइनरी में 23 सितम्बर को वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही हेतु ऑनसाइट (रात्रिकालीन) मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास SRU इकाई के आउटलेट से विषाक्त गैस (H₂S) रिसाव की काल्पनिक परिस्थिति पर आधारित था।

उद्देश्य और दिशा-निर्देश: इस मॉक ड्रिल का आयोजन PNGRB और अन्य वैधानिक संस्थाओं के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन प्रणाली की प्रभावशीलता का परीक्षण करना और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को और सुदृढ़ बनाना था।
नेतृत्व और सहभागिता इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने किया। इस अवसर पर संजय रायजादा (मुख्य महाप्रबंधक – परियोजना एवं कोर), राजू मशाहारी (मुख्य घटना नियंत्रक – कोर ग्रुप) सहित अन्य आपदा समन्वयक, CISF, फायर और सुरक्षा दल के सदस्य उपस्थित रहे। इस अभ्यास में एनटीपीसी बरौनी और एचयूआरएल बरौनी के अग्निशमन दलों ने भी भागीदारी निभाई। ड्रिल के समापन पर आपदा नियंत्रण कक्ष में मूल्यांकन और डिब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया।
मॉक ड्रिल की प्रक्रिया: ड्रिल की शुरुआत रात्रि 11:40 बजे हुई, जब फायर अलार्म कंट्रोल पैनल से सूचना प्राप्त हुई। तत्पश्चात आपदा प्रतिक्रिया एवं प्रबंधन योजना (EDRMP) लागू की गई और प्रथम सायरन बजाया गया। स्थिति का त्वरित आकलन कर ऑनसाइट आपदा सायरन 00:11 बजे बजाया गया। आपदा प्रतिक्रिया टीम ने अनुमोदित योजना के तहत कार्रवाई करते हुए स्थिति पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाया। नियंत्रण प्राप्त होने के उपरान्त 00:54 बजे ऑल क्लियर सायरन बजाया गया।





Total views : 68995










