बेगूसराय। 19 सितम्बर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय में आयुष मंत्रालय के निर्देश पर चल रहे एक सप्ताहीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को औषधीय पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 लोगों को औषधीय पौधे उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के द्रव्यगुण विभाग की ओर से किया गया।
पर्यावरण और स्वास्थ्य पर जोर: समारोह में प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने कहा कि आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “आयुर्वेद जन-जन के लिए तथा पृथ्वी के कल्याण के लिए” विषय पर आयोजित इस साप्ताहिक कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य की रक्षा में भी सहायक होते हैं।
औषधीय पौधों की जानकारी: द्रव्यगुण विभाग के डॉ. रमण रंजन और डॉ. रामनंदन साहनी ने उपस्थित जनसमूह को औषधीय पौधों की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि अश्वगंधा, चिरायता, कालमेघ, तुलसी, गिलोय, सदाबहार, पीपल, नागरमोथा, लाजवंती, ब्राह्मी, मंडूकपर्णी, सर्पगंधा, रुद्राक्ष, वरुण, चित्रक आदि पौधे रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विशेषज्ञों की मौजूदगी: इस मौके पर डॉ. वीरेन्द्र कुमार (स्त्री रोग विभाग प्रमुख), डॉ. अनिल कुमार (रस शास्त्र विभाग), डॉ. किश्वर सुल्ताना, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. सुल्ताना परवीन, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह और डॉ. इंदु कुमारी मौजूद रहे।
छात्रों की सक्रिय भूमिका: महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। संयोजन में उदय कुमार ने भी विशेष योगदान दिया।






Total views : 68940










