बेगूसराय, 01 सितम्बर 2025।
जिला स्वास्थ्य समिति, बेगूसराय के सभागार में सोमवार को NUHM/TCI की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने की। इसमें सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा पदाधिकारी, CHO, ANM और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
परिवार नियोजन पर कड़ा निर्देश: बैठक में पाया गया कि परिवार नियोजन से संबंधित इंडिकेटर पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सिविल सर्जन ने निर्देशित किया कि सभी चिकित्सा पदाधिकारी इस दिशा में विशेष ध्यान दें और प्रत्येक केंद्र पर आवश्यक उपकरण एवं उपस्करों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

NCD स्क्रीनिंग अनिवार्य: निर्णय लिया गया कि 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी महिला और पुरुषों की ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। साथ ही ब्लड शुगर और बीपी की दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता अस्पतालों में सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशिक्षण पर जोर: बैठक में यह भी तय किया गया कि IUCD प्रशिक्षण से वंचित ANM को शीघ्र प्रशिक्षण दिलाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही UHWC की गुणवत्ता, HMIS, ANC, पैथोलॉजी और दवाओं की उपलब्धता पर विस्तृत समीक्षा की गई।
PSI का तकनीकी सहयोग: बैठक का आयोजन PSI के तकनीकी सहयोग से हुआ। इस दौरान PSI प्रतिनिधि तस्लीम दरक्षा ने कहा कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ANC जांच की गुणवत्ता सुधारना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे सभी इंडिकेटर पर सकारात्मक असर पड़ता है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने भी ANC की नियमितता पर बल दिया।
बैठक में उपस्थित अधिकारी: बैठक में डॉ. गोपाल मिश्रा (जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी), मो. नसीम (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), अभिषेक कुमार (जिला शहरी सलाहकार), शुभम कुमार (जिला शहरी लेखपाल), रचना कुमारी (जिला मूल्यांकन पदाधिकारी), प्रिया कुमारी (जिला योजना समन्वयक), ऋषिकेश कुमार (जिला सामुदायिक उत्प्रेरक) और डॉ. रजत (जिला गुणवत्ता सलाहकार) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक उपरांत सिविल सर्जन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ययोजना के अनुरूप सभी कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जाए।





Total views : 68974










