
अगले 5 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान
बेगूसराय। 15 अप्रैल 2025
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के सीनियर साइंटिस्ट और नोडल अधिकारी ए सत्तार ने अगले 5 दिनों तक मौसम का हाल जारी करते हुए बताया कि :
✅उत्तर बिहार के जिलों में फिर से गरज वाले बादलों के बनने की संभावना है तथा 18 -19 अप्रैल के आसपास अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
✅वर्षा के समय हवा तेज रह सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, और इसके अगले 5 दिनों तक 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।
✅10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है।
✅तेज हवा तथा वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान भाई गेहूं की काटने एवं दौनी में सावधानी बरतें।