
बेगूसराय। 5 अप्रैल 2025
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी जोर शोर से तैयारी में जुट गई है। जिले में जनसुराज पार्टी अपना पाँव जमाने कि तैयारी बड़े स्तर पर कर रही है। जनसुराज द्वारा 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में एक ऐतिहासिक रैली कि घोषणा कि गई है। इस रैली को लेकर जिले में भी व्यापक तैयारी कि जा रही है। जनसुराज पार्टी के नेता व मटिहानी विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ. रंजन कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर रैली को ऐतिहासिक बनाने कि बात कही। उन्होंने कहा कि पटना के गांधी मैदान में 11 अप्रैल को आयोजित रैली को ऐतिहासिक बनाने में बेगूसराय जिला अपनी महती भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि बेगूसराय के हर प्रखंड से दो-दो हजार लोग रैली में जाएंगे यानी पुरे जिले से 30 हजार से ज्यादा लोग इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने बिहार में परिवर्तन करने को लेकर आयोजित इस रैली के बारे में कहा कि अब बिहार कि जनता जान गई है कि लालू नितीश से बिहार सँभलने वाला नहीं है उन्हें एक विकल्प के तौर पर जनसुराज पार्टी मिली है और लोगों का झुकाव इस पार्टी के तरफ हो रहा है। आने वाले दिनों में पुरे बिहार में जनसुराज अपना परचम लहरायेगा। वहीं डॉ. चौधरी ने वफ्फ संशोधन बिल को लेकर कहा कि हमारी पार्टी सभी धर्मो में सम्भाव रखती है। और सभी धर्मों को लेकर चलने कि हमारी प्रतिबद्धता है।