
बेगूसराय। 8 फ़रवरी 2025
साम्हो में चल रहे और आने वाली योजनाओं को लेकर डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला ने साम्हो प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति को लेकर स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विधायक मटिहानी राजकुमार सिंह के अलावे, सदर एसडीओ बेगूसराय, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साम्हो, अंचलाधिकारी साम्हो एवं अन्य प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।डीएम द्वारा साम्हो प्रखंड स्थित पंचायत अकबरपुर बरारी के जगनशेदपुर झगड़हा गांव में सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। साथ ही साम्हो प्रखंड स्थित पंचायत अकबरपुर बरारी के पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का भी स्थल निरीक्षण किया गया। सामहो थाना भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए भी स्थल का निरीक्षण किया गया। साम्हो प्रखंड अंतर्गत सोनबरसा स्थित निर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद के पहुच पथ के निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा साम्हो प्रखंड अंतर्गत सलाह सैदपुर बरारी दो पंचायत स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में निर्माणाधीन खेल मैदान का कार्य का निरीक्षण किया गया।डीएम ने गाव के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजनों से मिलकर समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली।