
बेगूसराय जिला अध्यक्ष रूदल राय ने कहा की भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नही बल्कि विचार थे।
बेगूसराय। 24 जनवरी 2025
बेगूसराय जिला जनतादल यू द्वारा कर्पूरी सभागार में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती शताब्दी वर्ष के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के अध्यक्ष रूदल राय ने की। उन्होंने कहा की भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नही बल्कि विचार थे। आज हमलोग उनकी जयंती शताब्दी वर्ष के रूप में माना रहे हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बिहार में पिछड़ा और अतिपिछड़ा का वर्गीकरण कराया। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े समाज को 1977 में अतिपिछड़ों को 12%, पिछड़ा को 8%, महिलाओं को 3% और आर्थिक रूप से कमजोर ऊँची जातियों को 3% सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया। कर्पूरी ठाकुर के मृत्यु के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। बिहार पहला राज्य है जहां पंचायती राज में 20% अतिपिछड़ा, 16% दलित समाज एवं 50% महिलाओं को पंचायती राज में भागीदारी का अधिकार दिया गया है। आज वैसे समाज के लोग बड़े पैमाने पर मुखिया, पंचायत समिति, जिला परिषद अध्यक्ष और प्रमुख बन रहें हैं।

जदयू प्रवक्ता अरुण महतो ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर दलित-शोषित, पिछड़-अतिपिछड़ा वर्गों की आवाज थे। विधानसभा प्रभारी परशुराम पारस, विधानसभा प्रभारी अरुण सहनी, जदयू के वरिष्ठ नेता ब्रजकिशोर मेहता, अमरनाथ राय, अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष डॉ. सीताराम ठाकुर, सुबोध कुमार, गंगा यादव, अरुण गांधी, महेंद्र दास, अनिल पटेल, गौरव राणा, छात्र अध्यक्ष भवानी कुमार, युवा अध्यक्ष पंकज राय, युवा नगर अध्यक्ष राज कुमार, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो. सरफराज आलम, किसान अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष रामराज महतो, अमरजीत राय, राकेश कुमार बच्चा बाबू, विकास कुशवाहा, गणेश राम चंद्रवंशी, जिला महासचिव मनोहर महतो, संजीव कुमार, संजय सिंह, राजेन्द्र महतो, नीरज पाली, कुमार सौरभ, अंकित वर्मा, नीरज सिंह, रमेश पंडित, बीरबल ठाकुर, मुन्ना महतो, सिकंदर राम, दयाल राम, अरुण राय, विजय अग्रहरी, राहुल सिंह, ललन शर्मा, सत्येंद्र शर्मा पप्पू, बालेश्वर कुशवाहा, राधे महतो, चंद्रशेखर सिंह पटेल, मृत्युंजय कुमार ने पुष्प अर्पित कर्पूरी ठाकुर को याद किया।