
सर्वेश कश्यप है बरौनी बेगूसराय के मूल निवासी
दिल्ली। 18 जनवरी 2025
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए दिल्ली में सवर्ण प्रकोष्ठ का गठन किया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने सर्वेश कश्यप को पार्टी के सवर्ण प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। बता दें कि जनता दल यूनाइटेड, दिल्ली प्रदेश सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये गए सर्वेश कश्यप बेगूसराय बरौनी के मूल निवासी हैं। सोमवार को दिल्ली जदयू के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार द्वारा आधिकारिक तौर पर पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की है। जदयू दिल्ली सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए सर्वेश कश्यप मूल रूप से शोकहरा राजेन्द्र रोड, बरौनी निवासी हैं। सर्वेश नेपथ्य में रह कर कई वर्षों से पार्टी से जुड़े रहे हैं। कई चुनावों में चुनाव प्रबंधन का कार्य भी संभाल चुके हैं। बताया जा रहा है उनके कुशल प्रबंधन के लिए सर्वेश को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य रूप से बॉलीवुड व मनोरंजन उद्योग में देश भर में काफी सक्रिय सर्वेश कश्यप हिंदी फ़िल्म का निर्माण भी कर चुके हैं। ब्रह्मर्षि समाज से आने वाले सर्वेश कश्यप अपने सामाजिक कार्यों से बिहार, यूपी व झारखंड में काफी प्रचलित हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े होने की वजह से पूर्वांचल के युवाओं में इनकी खूब प्रसिद्धि है। कई राष्ट्रीय व राजकीय सम्मान से सम्मानित सर्वेश कश्यप को दिल्ली प्रदेश, सवर्ण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाये जाने से माना जा रहा है कि पार्टी का ये कदम दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल सवर्णों को साधने की कोशिशों में से एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।