
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डा. आरपीसीएयू. पूसा, समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 से 29 दिसम्बर, 2024 तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर एव मधुबनी जिलों में न्यूनतम तापमान 5-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अन्य जिलों में इसके 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान अगले 4 दिनों तक समान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है, जिसके चलते यह तापमान में 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। इस अवधि में औसतन 3-4 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95% तथा दोपहर में 35 से 40% रहने की संभावना है।