तेघड़ा। 30 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) की एक बैठक रविवार, 30 अगस्त 2026 को तेघड़ा स्थित CPI कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता AISF नेता मधुकर कुमार ने की। इस दौरान आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाले AISF अंचल सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में AISF बेगूसराय के जिला सचिव मो. हसमत उर्फ बालाजी ने बताया कि 13 सितंबर को तेघड़ा में अंचल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम ओमर हाई स्कूल, तेघड़ा में दोपहर 12 बजे होगा। इससे पहले सुबह 11 बजे तेघड़ा नगर कार्यालय से जुलूस निकाला जाएगा।
नगर कार्यालय से ओमर हाई स्कूल तक निकलेगा जुलूस: आयोजकों के अनुसार जुलूस तेघड़ा नगर कार्यालय से निकलकर स्टेशन रोड होते हुए मेन रोड से ओमर हाई स्कूल पहुंचेगा। जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं संगठन के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है। आयोजकों ने सम्मेलन को व्यापक और भव्य बनाने की तैयारी की है।AISF जिला सचिव मो. हसमत उर्फ बालाजी ने कहा कि तेघड़ा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में संगठन की शाखाएं हैं और प्रत्येक पंचायत शाखा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के सम्मेलन में पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक में कई कार्यकर्ता रहे मौजूद: बैठक में मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद शाहनवाज, मनकित कुमार, अमन कुमार, सद्दाब आलम, अजय कुमार, कुंदन कुमार, मोहम्मद सफरुद्दीन, सोनू राय, सौरभ कुमार और अनुज कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अपनी जिम्मेदारियों पर चर्चा की और अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।







Total views : 102746