बेगूसराय। 29 अगस्त। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय को नए सत्र में 38 छात्रों के नामांकन की अनुमति मिल गई है। अनुमति मिलने के बाद महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी और बिहार सरकार के निदेशक आयुर्वेद डॉ. वरुण कुमार को प्राध्यापकों और आम लोगों ने बधाई दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने की थी बैठक: नए सत्र की मान्यता को लेकर स्वास्थ्य विभाग पिछले एक सप्ताह से लगातार प्रयास कर रहा था। पटना और बेगूसराय स्थित आयुर्वेद महाविद्यालयों को लेकर विभागीय स्तर पर कई बैठकें हुईं।
स्वास्थ्य विभाग के सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव, निदेशक आयुर्वेद और प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी के प्रयास से बेगूसराय कॉलेज में 38 छात्रों के नामांकन का रास्ता साफ हुआ।
नीट पास छात्रों को मिलेगा प्रवेश: प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने बताया कि नीट 2026 उत्तीर्ण विद्यार्थी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के माध्यम से मेरिट के आधार पर कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से लगातार प्रत्येक सत्र में 38 छात्रों के नामांकन की अनुमति मिलती रही है।
प्राध्यापकों ने दी बधाई: मान्यता मिलने पर उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा सहित डॉ. लाल कौशल कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. रमन रंजन, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. मनीष कुमार आलोक, डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी, डॉ. अखिलेश जायसवाल, डॉ. राम सागर दास, डॉ. किश्वर सुल्ताना, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. सुल्ताना परवीन, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. गार्गी प्रसाद शुक्ला, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. नंद कुमार साहनी, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. अमलेश कुमार, डॉ. राम नंदन सहनी, डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. उर्वशी सिन्हा समेत अन्य प्राध्यापकों ने प्राचार्य को बधाई दी। प्राध्यापकों ने कहा कि नए सत्र में नामांकन की अनुमति मिलना महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना की।







Total views : 102610