बेगूसराय | 15 दिसंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
🎯 मछुआरों की आजीविका सशक्त करने की पहल: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना” के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में राज्य के तालाब मत्स्य विकास एवं जीर्णोद्धार योजना के तहत बेगूसराय में मत्स्य उपकरण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 15 दिसंबर 2025 को जिला मत्स्य कार्यालय, बेगूसराय में संपन्न हुआ।
🗣️ जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताई योजना की मंशा: इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रणजीत कुमार ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के मछुआरों एवं मत्स्य विक्रेताओं को मछली पकड़ने, संरक्षण और स्वच्छ विपणन हेतु आवश्यक आधुनिक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि इससे मछुआ समुदाय की आय में वृद्धि होगी और मछली को अधिक समय तक ताज़ा एवं हाइजीनिक बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
📦 85 किट, प्रत्येक की लागत ₹14,500: योजना के तहत बेगूसराय जिले को कुल 85 मत्स्य उपकरण किट प्राप्त हुए हैं। प्रत्येक किट की इकाई लागत ₹14,500 निर्धारित की गई है।
🧰 किट में शामिल प्रमुख उपकरण: प्रत्येक मत्स्य उपकरण किट में शामिल हैं—फाइबर का लामुककोस्ट जाल, 25 लीटर क्षमता की एल्यूमिनियम हांडी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 25 लीटर क्षमता का आइस बॉक्स, ये उपकरण मछली के सुरक्षित भंडारण और बेहतर बिक्री व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे।
👥 अधिकारी एवं समितियों की रही सहभागिता: कार्यक्रम में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सर्वोत्तम कुमार एवं साहिब प्रियदर्शी, मत्स्य विकास पदाधिकारी सोनम चंद्रा, सुगन्धा कुमारी, अनुराधा कुमारी, अनीश कुमार सहित बेगूसराय, नाकोटी एवं बलिया मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






Total views : 68970










