बेगूसराय | 26 जनवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
झंडोत्तोलन के साथ गूंजा राष्ट्रगान: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जगन्नाथ प्रसाद चैरिटी की ओर से भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जगन्नाथ पथ स्थित स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद के आवासीय परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चैरिटी के सचिव प्रमोद मनुवंश ने झंडोत्तोलन किया, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से जन-गण-मन का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

स्व. जगन्नाथ प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि: झंडोत्तोलन से पूर्व उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके देशप्रेम और सामाजिक योगदान को याद करते हुए नमन किया।
स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का संकल्प: इस अवसर पर चैरिटी के सचिव प्रमोद मनुवंश ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “जगन्नाथ बाबू ने जिस देशप्रेम और सेवा के मार्ग पर हमें चलने की प्रेरणा दी है, उसी मार्ग पर चलकर राष्ट्रसेवा करना ही आज का सच्चा संकल्प है।”

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति: कार्यक्रम में श्री चित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा, महासचिव सुनील सिन्हा, रामनरेश यादव, आलोक सिन्हा, कैलाश चंद्र वर्मा, जीएसटी अधिवक्ता समीर शेखर, रामानुज ईश्वर (अधिवक्ता), ऋषि प्रवीण, रामपदारथ यादव (अधिवक्ता), पप्पू मालाकार, राधे मालाकार, गणेश मालाकार, विजय सिन्हा, विनय सिन्हा, राजीव सिन्हा, मृत्युंजय कुमार, शंकर कुमार, सारिका भास्कर, भास्कर सिन्हा, अमरेश कुमार वर्मा (अधिवक्ता), संजीत श्रीवास्तव, लाल बहादुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह: समूचा वातावरण देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम और सेवा भाव का संदेश दिया गया।






Total views : 68940










