पटना/बेगूसराय, 7 सितम्बर 2025 (रविवार)
पटना सिटी के अरोड़ा हाउस इंडोर हॉल में आयोजित बिहार कप कराटे प्रतियोगिता में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन भारत कराटे अकादमी एवं राज्य कराटे संघ के तत्वावधान में किया गया।जिला कराटे संघ, बेगूसराय के महासचिव सह कोच गोविन्द कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार सफलता हासिल की।पदक विजेता खिलाड़ी :
👉 सब जूनियर बालक वर्ग : लक्ष्य राज गौतम (52 किलो वर्ग) – रजत पदक 👉 सब जूनियर बालिका वर्ग : शिवानी कुमारी (43 किलो वर्ग) – रजत पदक 👉 कैडेट बालक वर्ग : निशांत कुमार (54 किलो वर्ग) – स्वर्ण पदक 👉 जूनियर बालक वर्ग : सचिन कुमार (51 किलो वर्ग) – स्वर्ण पदक, शिवांशु सुमन (66 किलो वर्ग) – स्वर्ण पदक 👉 सीनियर बालक वर्ग : रोहित कुमार (58 किलो वर्ग) – स्वर्ण पदक 👉 सीनियर बालिका वर्ग : आस्था (61 किलो वर्ग) – स्वर्ण पदक
प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद देर रात जब खिलाड़ी बेगूसराय लौटे तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कराटे संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी एवं अचीवर्स संस्था के सचिव गोपाल कुमार ने खिलाड़ियों को पदक जीतने पर शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






Total views : 63125