रमजानपुर/ बेगुसराय। 9 जून 2025
अखिल बिहार शतरंज संघ पटना से मान्यता प्राप्त बेगूसराय शतरंज अकादमी के तत्वावधान में 9 से 12 जुन तक बिहार राज्य स्तरीय अन्डर 11 शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन रमजानपुर स्थित दुन पब्लिक स्कूल में किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने बेगूसराय के स्थानीय नेशनल शतरंज खिलाड़ी विष्णु वैभव के साथ विधिवत शतरंज की चाल चलकर उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में बिहार के 20 जिले के लगभग सौ खिलाड़ी खेल रहें हैं। उक्त प्रतियोगिता के चयनित दो बालक और दो बालिका को नेशनल शतरंज में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। उद्घाटन समारोह में उपस्थित बिहार शतरंज संघ पटना के उपाध्यक्ष जे पी सिन्हा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, दुन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश कुमार सिंह, आयोजक सचिव मुकेश कुमार, सचिव विजेता कुमारी, कोषाध्यक्ष स्विटी कुमारी, समीर शेखर, बेगुसराय शतरंज के भिष्मपितामह अरविंद कुमार। मुख्य निर्णायक शशिनन्द कुमार, सहायक निर्णायक मनिष कुमार, चन्द्र राज, केशव कुमार यशवन्त। प्रतियोगिता के डाईरेक्टर संजीव कुमार, अभिभावक आलोक कुमार, प्रेम कुमार, यशवन्त सहित दर्जनों खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे।






Total views : 63193