बेगूसराय | 23 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भाकपा-माले द्वारा 23 से 31 मार्च तक चलाए जा रहे युद्ध-विरोधी एवं साम्राज्यवाद-विरोधी अभियान सप्ताह के तहत जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन से झंडा-बैनर और शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की तस्वीरों के साथ एक मार्च निकाला गया। यह मार्च कचहरी रोड होते हुए शहीद स्थल पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा से पूर्व अमर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि यह अभियान भगत सिंह के शहादत दिवस (23 मार्च) से का. चंदू के शहादत दिवस (31 मार्च) तक देशभर में मनाया जा रहा है, जिसके तहत सभाएं, जुलूस और जनसंवाद आयोजित होंगे।
उन्होंने अमेरिका–इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों की निंदा करते हुए इसे साम्राज्यवादी आक्रामकता बताया और कहा कि यह वैश्विक शांति व मानवता के लिए गंभीर खतरा है। भाकपा-माले ने सभी लोकतांत्रिक व शांति-प्रिय ताकतों से अभियान में भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम में चन्द्रदेव वर्मा, बैजू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, नवल किशोर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मालती श्रीवास्तव, पुनम देवी, अजय कुमार, विशाल, रामकुमार तांती, इन्द्रदेव राम, गौड़ी पासवान, रंजीत चौधरी, संजय ठाकुर, नन्हकू पासवान, प्रभू पासवान, राजाराम आर्य, कन्हैयालाल साह, निलेश झा, मो. अकरम, लड्डू लाल दास इत्यादि शामिल थे।







Total views : 76223